Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक कलम से पूरे हरियाणा की कच्ची कॉलोनियों को किया पक्का – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज गांव बसंतपुर में 20 लाख की लागत से बनने वाली सडक़ का कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर काम कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक कलम से पूरे हरियाणा की सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का काम किया है। अब किसी विकास कार्य में कोई रोकटोक नहीं आएगी।
सडक़ का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक राजेश नागर को स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से लाद दिया वहीं नागर ने विकास कार्य की शुरुआत बुजुर्ग से नारियल फुड़वाकर की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में विधायक नागर ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नहीं चलता है लेकिन जिस प्रकार हमारे मोदी मनोहर की सरकारों ने देश की जनता को राहत देने का प्रयास किया, उससे महामारी भी हार गई। नागर ने कहा कि हम महामारी को पीछे धकेलते हुए अब विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है। जिसके आप सभी साक्षी हैं। मुझे आप लोगों का सहयोग पहले जैसा मिलता रहे। मैं अपना सहयोग देने के लिए पहले की ही तरह हर समय उपलब्ध हूं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारी सरकार को दोबारा मौका दिया। अपने इस भाई, बेटे को भी सबसे ज्यादा वोट दी। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। आपका बसंतपुर का पुल करीब दो करोड़ की लागत से बन चुका है और 14 करोड़ की लागत से बसंतपुर से महावतपुर का रोड बनकर तैयार है। इसके साथ ही अनेक कार्य चल रहे हैं व आज भी कई उद्घाटन किए जाने हैं। मैंने आपके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति के बारे में अधिकारियों से बात कर ली है, जल्द ही इसमें सुधार होगा।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की बुजुर्ग महिला बोली,बने 4 मंजिल बिल्डिंग की दीवार तोड़ों, धुप और हवा बिल्कुल बंद कर दी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने आज कार्ड धारकों को राशन न देने पर डिपो धारक पर कराया मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x