Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला हुड्डा परिवार के सदस्य हैं, करो तैयारी,अबकी बारी, तुम्हारी बारी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:दिन में काले बादल,धूल भरी तेज आंधी और बारिश के बीच आज सांय ओल्ड फरीदाबाद की बाराही तालाब में बड़े ही उत्साहपूर्वक रोजा इफ्तार पार्टी मनाया गया जिसमें 36 बरादरी के नेताओं के बीच रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुडा, पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री शिव चरल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, अब्दुल गुफ्फ़ार कुरैशी, यशपाल नागर, योगेश ढींगरा, तरुण तवेतिया, नितिन सिंगला के अलावा आदि नेतागण ने एक साथ रोजा खोला।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने संबोधन उपस्थित लोगों को सबसे पहले रमजान की मुबारक बाद दी, इसके बाद भाजपा सरकार को पेट्रोल -डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जमकर कोषा। उन्होनें ने कहा कि 2019 के चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रहीं हैं और हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कांग्रेस पार्टी में कोई फुट नहीं हैं और जहां तक लखन सिंगला को टिकट देने की बात हैं। उन्होनें साफ़ शब्दों में कहां कि लखन सिंगला तो हुड्डा परिवार के सदस्य हैं और कहा कि करो तैयारी ,अबकी बारी, तुम्हारी बारी का साफ़ मतलब हैं कि लखन सिंगला को विधानसभा को चुनाव लड़ने की तैयारी करने के साफ़ संकेत दे गए। इस दिन में अंधेरा, तेज धूल भरी आंधी व बारिश भी रोजा इफ्तार पार्टी में हजारों लोगों को शामिल होने से नहीं रोक पाई। आयोजक लखन सिंगला ने इस कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों को तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related posts

जेजेपी ने आम आदमी पार्टी को दिया बड़ा झटका: आप की इकलौती नगरपालिका प्रधान निशा गर्ग जेजेपी में शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी ने चैन स्नैचर को पकड़वाने वाली ग्रीन फील्ड कालोनी के दो बहादुर महिलाओं को दिया एक लाख का ईनाम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव कुरेशीपुर में अवैध रूप से विकसित की गई दो अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x