Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वीरेंद्र भड़ाना बोले, ग्रीन फील्ड की समस्याओं का समाधान करने वाले भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को वोट करे -वीडियो।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान व भारतीय जनता पार्टी के नेता  वीरेंद्र भड़ाना ने आज वीरवार को “अथर्व न्यूज़” को दिए गए  विशेष इंटरव्यू में कहा कि वार्ड नंबर -21 में बीते 15 दिनों से उन्होनें अपने 20 लोगों की टीम के साथ ग्रीन फील्ड कॉलोनी, दयाल नगर, शिव दुर्गा विहार व गांव अनंगपुर एंव आसपास के सोसायटियों में घर- घर जाकर लोगों से संपर्क किया, और उनसे निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ पूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को अपने कीमती वोट देकर भारी मतों से जिताने की हाथ जोड़ कर अपील की।

भड़ाना का कहना है कि उनके वार्ड नंबर -21 में कुल 26 बूथ हैं, वहां पर टेंट , पीने के पानी, नास्ता व लंच की पूर्ण व्यवस्था की है। यहां तक की वोटरों को अपने घर से पोलिंग बूथ तक पहुंचने में गाड़ियों की दिक्कत आती हैं, तो इसके लिए उन्होनें विशेष रूप से एसी वाली पांच-छह गाड़ियों की व्यवस्था की है, इसके लिए एक मोबाइल नंबर -9310392159 जारी की गई है , जिन्हें कार से पोलिंग बूथ पर वोट डालने जाने और वापिस आने है तो  जारी किए गए मोबाइल नंबर 9310392159 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्हें 10 मिनट के अंदर ये सूविधा उपलब्ध हो जाएगी। भड़ाना ने कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी,दयालनगर , शिव दुर्गा विहार और आसपास के सभी सोसाइटियों और कॉलोनियों के निवासियों से अपील की है कि आगामी 25 मई, शनिवार को जमकर वोटिंग करे, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार सांसद बनाएं। जब भी ग्रीन फील्ड और इसके आसपास के कालोनियों की कोई भी समस्याएं लेकर उनके पास गए , तो वह हमेशा ही सबसे आगे मिले , ग्रीन फील्ड में मॉल रोड , जो कि 5 करोड़ रूपए की लागत से उन्होनें बनवाई इसके अतिरिक्त बिजली और पानी की समस्या का भी समाधान निवर्तमान केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर  ने ही किया है , आज आप सभी लोगों के वोटों की भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को बहुत जरुरत हैं। इसके लिए सभी लोग जमकर वोट करें। वोट डालने में किसी परिवार को कोई दिक्कतें आती हैं , वह लोग उनसे संपर्क कर सकते है।     

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद और गुरुग्राम की सड़कों पर निकलने  से बचे, सड़कों पर हैं पानी ही पानी-देखें वीडियो   

Ajit Sinha

34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेले के मुख्य चौपाल पर सुभाष घोष ने फ्यूजन संगीत से पर्यटकों का मन मोहा

Ajit Sinha

गाड़ी से टक्कर मारकर दो सगे भाइयों को नीचे गिरा,और हथौड़े से मारकर व गोली चलाकर अधमरा करने के वाले दो बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x