Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : शादी में कराए गए वीडियो -फोटोग्राफी के पैसे नहीं देने ,उल्टा लड़कों को बहकाने से नाराज लड़कों ने डाली थी डकैती, दो डकैत गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : रिश्तेदार के शादी में वीडियो -फोटोग्राफी कराए जाने के बाद,मेहनत के पैसे नहीं देने पर एक शख्स ने अपने 4 साथियों के साथ मिल कर डाली थी डकैती। पकडे गए दोनों आरोपियों ने क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया हैं। दरअसल में दो दिन पूर्व बल्लभगढ़ के मोहना में एक दूकान में हुई 1.90 लाख रूपए की डकैती का मामला क्राइम ब्रांच,सेक्टर -30 ने सुलझा लेने का दावा किया हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं।
प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि शहर बल्लभगढ़ थाने में 18 जुलाई 2018 को मुकदमा न. 734 दर्ज किया गया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 395 व 397 को दर्शया गया था। इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 को सौपी गई थी। इसके बाद उन्होनें इस केस को सुलझाने हेतु एक टीम गठित की जिसको इस केस की जिम्मेदारी सौपी गई। जब उनकी टीम ने इस केस की जांच शुरू की तो उसकी सुई मनोज निवासी फतेहपुर बिलौच व नंद किशोर निवासी महमूदपुर,फरीदाबाद पर जाकर अटक गई।उनका कहना हैं कि इन दोनों को शक के आधार पर हिरासत में लेने के बाद, दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनका कहना हैं कि यह दोनों शादियों में वीडियो-फोटोग्राफी का कार्य करते हैं,
इसके साथियों ने शिकायतकर्त्ता सुनील शास्त्री के रिश्तेदार की शादी में वीडियो -फोटोग्राफी का कार्य किए थे,उसी के पैसे सुनील शास्त्री के पास बकाया था जो काफी समय से नहीं दे रहा था, बल्कि उसके साथियों को उल्टा बहका रहा था।उसकी हरकतों से परेशान होकर सबक सिखाने के उद्देश्य से यह डकैती की योजना बनाई थी,जिसमें 5 लड़कों को शामिल किए थे, इनमें एक लड़का ड्राइवर सीट पर बैठा रहा था और 4 लड़के वारदात को अंजाम देने हेतु मौके पर गए थे इनमें मनोज व नंद किशोर हैं,इनके तीन और साथी अभी गिरफ्तार होने बाकी हैं।उनका कहना हैं कि 18 जुलाई को इन्वर्टर बिक्रेता सुनील शास्त्री की गांव मोहना में दुकान हैं वहां पर पांच लड़के पहुंचे और मारपीट करने लगे ,इसके बाद उसके भाई के हाथ से नोटों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए जिनमें 1.90 लाख रुपए रखे हुए थे

Related posts

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज आयोजित स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस कार्यक्रम में लिया भाग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के चारों जोनों में अवैध बेसमेंट की सर्वे करने के आदेश निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्त को दिए।

Ajit Sinha

Delhi Solar Eclipse 2020: दिल्ली-NCR में दिखा सूर्य ग्रहण का अदभुत नजारा, देखें तस्वीरें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x