Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने किया के एक हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड सेंटर का उद्धघाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज फरीदाबाद के सेक्टर-8 में सर्वोदय हॉस्पिटल ने 25 बेड़ से सुसज्जित एक अत्याधुनिक डिलीवरी सेंटर का उद्धघाटन किया। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री सहित हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया। यह सेंटर मातृत्व के अनुभव को सुखद एवं आरामदेय बनाने को समर्पित है।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह फरीदाबाद में सर्वोदय हॉस्पिटल में इस तरह के अत्याधुनिक बर्थिंग सेंटर को देखकर बेहद खुश हुए।

बच्चे को जन्म देना एक महिला के जीवन के सबसे कीमती पलों में से एक होता है। माँ और नवजात शिशु को दुनिया में सर्वोत्तम देखभाल की आवश्यकता होती है। मुझे विश्वास है कि यह अत्याधुनिक सुविधा शहर के स्वास्थ्य संबंधी इंफ्रास्ट्रचर के लिए देश में इस तरह के सर्वश्रेष्ठ केंद्रों के बराबर होगी।सर्वोदय हेल्थकेयर फरीदाबाद के चेयरमैन डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि एक महिला के लिए मातृत्व से जुड़ी यादें जीवन भर साथ रहती हैं। यह प्रीमियम बर्थिंग सेंटर इस अनुभव  को सुखद बनाने और इस प्रक्रिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमे डिलीवरी से पहले और बाद में भी होने वाली सभी जरूरतों का ख्याल रखा गया है और मरीज के परिवार की सुविधा को भी महत्व दिया गया है।

इस सेंटर को बनाने में हमने ना केवल देश बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जच्चा और बच्चा से जुडी सुरक्षा को ध्यान में रखा है। हम आशान्वित हैं कि इस सेंटर के आने से फरीदाबाद में अत्याधुनिक डिलीवरी सुविधा में एक बड़ा बदलाव आएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज दो एचसीएस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से, 4 वीक के लिए कुरुक्षेत्र जिले में तैनात किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : संजय के परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव,वचाव में पुलिस ने किया लाठी चार्ज, खून के बदले खून की मांग कर रहे हैं लोग।

Ajit Sinha

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x