Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएमओ को निर्देश दिए की पत्रकार बिजेंद्र शर्मा का किसी अच्छे निजी अस्पताल में ईलाज कराए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज  बादशाह खान अस्पताल में पहुंच कर भर्ती पत्रकार बिजेन्द्र शर्मा के हाल-चाल जाना और उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है और इसकी जितनी भर्सना  की जाए वह कम है। समाज में असमाजिक  किस्म के लोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी नहीं बख्शते।

उन्होंने सिविल सर्जन गुलशन अरोड़ा को दिशा -निर्देश दिए कि पत्रकार बिजेन्द्र शर्मा के मामले में इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाए और उनको किसी अच्छे  निजी अस्पताल में इलाज के लिए रैफर किया जाए। इस मौके पर पत्रकार बिजेन्द्र शर्मा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री  को अपने साथ हुई घटना का पूरा वृतांत सुनाया और बताया कि किस प्रकार से पटाखा बंद करने की छोटी सी बात पर उनको, उनके पड़ोसियों द्वारा पीटा गया।

पत्रकारों द्वारा विधायक अवतार भड़ाना के मामा कौन है, वाले बयान पर केन्द्रीय राजयमंत्री  ने कहा कि जरूरी नहीं कि हर किसी हल्के आदमी की बात का जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर जगह राजनीति का मौका देखने लगते हैं, यह भी नहीं समझते कि कौन सी राजनीति कहां करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में शीघ्र कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ पार्षद अजय बैसला, चेयरमैन अजय गौड एवं भाजपा नेता संजू चपराना, अमरपाल नागर, सतबीर नागर आदि मौजूद थे।

 

Related posts

जमीनी विवाद में मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में 3 गिरफ्तार, थाना भूपानी टीम की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चूल्हे से निकलने वाला धुआं और पत्थर से निकलने वाली धूल फेफडों की बीमारी का प्रमुख कारण है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एचवीपीएन के एसएसई व एक्सईएन के अड़ियल रवैए के खिलाफ जमकर गरजे कर्मचारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x