Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनएच 2 पर गांव झाड़सेतली के पुल को जनता को पूर्ण रूप से समर्पित करेंगे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कल मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हरियाणा के परिवहन  मंत्री मूलचंद शर्मा गांव झाड़सेतली में बनने वाले पुल को पूर्ण रूप से जनता को समर्पित करेंगे। मंगलवार सुबह 10 बजे पलवल जाने वाली साइड पर केंद्रीय राज्य मंत्री व फरीदाबाद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर व  हरियाणा के परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा पुल का उद्घाटन करेंगे। 

ज्ञात हो कि अभी तक यह पुल एक साइड से ही चालू हो पाया था ।पुरानी कंपनी द्वारा इस काम में ढिलाई बरतने के कारण यह काम काफी समय से लटका पड़ा था ।लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के अथक प्रयासों से इसका ठेका दूसरी कंपनी को दिला कर इस काम को जल्द पूरा करवाया गया। जिसके कारण अब यह पूर्ण रूप से जनता को समर्पित किया जा रहा है। इस पुल के बन जाने से पलवल ,आगरा तथा दिल्ली जाना अब और भी ज्यादा सुगम हो जाएगा। और जनता को जान से भी मुक्ति मिलेगी।

Related posts

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिया निर्देश।

Ajit Sinha

मुद्दाविहीन विपक्ष किसानों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित होने वाली दूसरे चरण की खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!