Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली शामिल हुए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महागठबंधन इंडिया की रैली में शामिल हुए। इस दौरान तयशुदा कार्यक्रम अनुसार लोग बदरपुर बॉर्डर पर एकत्रित हुए, जहां से राजघाट, दिल्ली पहुंचे और राजघाट से पैदल मार्च करते हुए रैली स्थल तक पहुंचे। इस दौरान लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया। लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस रैली को सफल बनाने का काम किया। लोगों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि देश में बदलाव की लहर शुरू हो गई है, भाजपा की तानाशाही से आज हर वर्ग प्रभावित है और इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सभी नियमों को ताक पर रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया कि भाजपा सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग निजी स्वार्थ के लिए कर रही है और जनता भली भांति यह जान चुकी है। गौड़ ने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता वोट की चोट से भाजपा को जवाब देने का काम करेगी और देश प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

Related posts

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद के परिवारजनों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकार पेंशनर्स को बांटकर पेंशन को खत्म करना चाहती है,जिसका डटकर होगा विरोध: सुभाष लांबा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने शुरू करवाया फिरनी का काम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x