Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

गुरुग्राम की 31 बहुमंजिला सोसायटी में बनाए गए हैं 52 पोलिंग बूथ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 25 मई को हरियाणा में होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य विभाग ने निर्धारित किया है इस कड़ी में ग्लोबल सिटी गुरुग्राम  में 31  बहु मंजिला सोसायटी में पहली बार 52 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अग्रवाल आज चुनाव प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह धारणा रहती है कि ग्लोबल सिटी गुरुग्राम जैसे शहरों की बहुमंजिला सोसायटी में साधन संपन्न व धनाढ्य व्यक्ति रहते हैं, जो मतदान के प्रति ज्यादा रुचि नहीं लेते हैं, इसलिए हमने पहली बार रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी से बातचीत कर सोसायटी में चुनाव बूथ बनाने की पहल की है। ताकि वे सोसायटी के अंदर ही मतदान कर सकें.इसके लिए अग्रवाल ने आरडब्ल्यूए सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने चुनाव का पर्व-देश का गर्व लोकतंत्र महोत्सव में भागीदारी दिखाई है मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 76 बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 22 सोसायटी मेंसर्वाधिक 35 चुनाव बूथ बनाए गए हैं, जबकि 77 गुड़गांव विधानसभा में 8 सोसायटी में 16 बूथ तथा 78 सोहना विधानसभा क्षेत्र की एक सोसायटी मेंएक बूथ बनाया गया है.उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और मतदान से जुड़ी या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे भी इस पर विभाग को जानकारी दी जा सकती है.उन्होंने राजनीतिक पार्टियों व चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से भी अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें और बिना किसी भेदभाव के लोगों को भी वोट के महत्व के बारे में जागरूक करें।

Related posts

19 सरपंचों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के ऑफिस में पहुंचकर पहना भाजपा का पटका।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा , सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x