Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के श्रद्धानंद कॉलोनी में भतीजाऔर भतीजी को चाकू मार कर घायल करने वाला चाचा पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भतीजा-भतीजी को चाकू मार कर घायल करने के एक सनसनीखेज मामले में आज शुक्रवार को थाना सूरजकुंड पुलिस की टीम ने आरोपित चाचा को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम सतीश उम्र 28 वर्ष निवासी श्रद्धानन्द बस्ती ,फरीदाबाद है। यह सनसनीखेज मामला गत 12 अक्टूबर -2025 की बताई गई है। इस संबंध में थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में उपरोक्त आरोपित सतीश को गिरफ्तार किया गया था। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बंटी निवासी  श्रद्धानन्द बस्ती, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया की गत 12 अक्टूबर को लगभग  8/9 बजे उसका चाचा सतीश उनके घर के बाहर गाली-गलौच कर रहा था। जिसकी आवाज सुनकर वह भी घर आ गया और उसने उसके चाचा को गाली देने से मना किया जब वह नहीं माना तो उसने अपने चाचा को धक्का मार दिया और फिर उसका चाचा घर से चाकू लेकर आया और उसने उसके और उसकी बहन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से वह और उसकी बहन घायल हो गए। जिस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि ग्रीन फिल्ड चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सतीश कुमार (28) निवासी  श्रद्धानन्द बस्ती फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सतीश गली में खड़े होकर गाली गलौच कर रहा था तभी उसका भतीजा बंटी वहां आ गया और उसे धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद आवेश में आकर वह घर से चाकू लेकर आया और बंटी पर हमला कर दिया, जिसके बीच बचाव के लिए जब उसकी भतीजी आई तो उसने उसको भी चाकू मार दिया। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कलोनी में बिल्डरों द्वारा बनाएं गए अवैध निर्माणों पर जल्द चलेगा डीटीपी इंफोर्स्मेंट का बुल्डोजर,होगी तोड़फोड़ , डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन आर एण्ड डी द्वारा पैट्रोलियम अपशिष्ट का प्रबन्ध कैसे करें विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद के राजीव कालोनी में बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है लोग : सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x