
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव सरूरपुर,फरीदाबाद स्थित एक जेवलर्स की दुकान से 350 ग्राम सोना हथियारों के नोंक पर लूटने में शामिल एक बदमाश की आज तड़के क्राइम ब्रांच-30 , फरीदाबाद की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में, पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। यह मुठभेड़ शूटिंग रेंज रोड, सूरजकुंड के समीप हुई, और पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया जिसका नाम धर्मवीर उर्फ़ बाबू जी निवासी रसूल पुर , संभल , उत्तरप्रदेश है। गत 11 मार्च 2026 को थाना मुजेसर , फरीदाबाद के इलाके में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में हथियारों के बल पर लगभग 350 सोना की लूट की थी, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई थी। इस मामले में लिप्त दो आरोपित साकिब उर्फ़ बाली निवासी सिंगरेड़ा , जिला मुजफ्फरनगर , उत्तर प्रदेश , उम्र 26 वर्ष और जावेद उर्फ मेंटल निवासी गांव भगरा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश , उम्र-40 को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। इस संबंध में थाना मुजेसर में लूट सहित कई धाराओं में दर्ज है। इस मुकदमे में अब तक कुल तीन आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। इस मामले में आज मंगलवार को थाना सूरजकुंड , फरीदाबाद में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

