Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एकतरफ़ा प्यार में पागल शख्स ने फाइनेंस कंपनी में कार्य कर रही एक लड़की को पहले गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली, मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स एनआईटी स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम कर रही एक लड़की को सरेआम गोली मार दी, फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और लड़की को घायल अवस्था में ईलाज हेतु एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रहीं हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकेश निवासी पर्वतीया कालोनी को फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक लड़की दोस्ती थी, पर दोस्ती को लोकेश प्यार समझ बैठा। लोकेश ने किसी शख्स को लोन दिलाने के उद्देश्य उस लड़की से बात की और समय लेने के बाद लोकेश उसके कार्यालय के अंदर पहुंच गया। खबर हैं कि लोकेश ने अपने रिवाल्वर से पहले लड़की को गोली मार दी, इसके बाद उसने अपने आपको गोली मार ली। इस घटना में लोकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में लड़की को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उसका ईलाज किया जा रहा हैं। एनआईटी डीसीपी के मुताबिक पुलिस अभी इस घटना की जांच कर रहीं हैं और लोकेश के डेड बॉडी को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : सरकारी बोरिंग से पाली गांव के सरपंच ने गांव नेकपुर वाले जमीन पर अवैध कनेक्शन जोड़ने की कोशिश,गोलियां चली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व बडख़ल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा पर धर्म व व्यापारी विरोधी है, प्रधान, जगदीश भाटिया ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया ध्वजारोहण, उपलब्धियों का किया बखान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x