Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूर्य बिहार के पार्ट -3 में जवान उम्र के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी,उसकी लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से दिया फैक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सूर्य बिहार पार्ट -3 में एक जवान शख्स की गोली मार कर हत्या करने का सनसनी खेज मामंला प्रकाश में आया हैं। इस संबंध में सराय खब्जा थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 302, 201 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दिया हैं, खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। घटना सोमवार की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राम कुमार निवासी मकान न. ए -90 ,सुभाष कैम्प , नजदीक एनएचपीसी के गेट न. 3 ,बदरपुर ,नई दिल्ली ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा हैं कि उसके बेटे संजय, उम्र 30 साल को अज्ञात शख्स ने गोली मार कर हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने की नियत से सूर्य बिहार पार्ट -3 में फैक दिया। इस मामले में सराय थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद:प्रोस्टेट कैंसर, जो कभी युवा पुरुषों में दुर्लभ था, अब 50 वर्ष से कम आयु के पुरुषों में अधिक पाया जा रहा है

Ajit Sinha

फरीदाबाद :तिगांव थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया हैं. महिला ने शिकयतकर्ता के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा में स्कूलों में सभी गाइडलाइंस पर सख्ती से पालन के लिए वो सीएम मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री से बात करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x