Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : बिंदु गैस एजेंसी के दो सप्लायरों को बुक कराए गए ग्राहकों के भरे हुए गैस सिलिंडरों से गैस चोरी करते हुए पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्राहकों के पास पहुंचाने से पहले गैस सिलिंडरों  से गैस चोरी करते हुए दो लोगों को सरन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों सप्लायरों   के पास से 12 भरे हुए गैस सिलिंडरों को बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो दोनों सप्लायरों  के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379, 420, 7 /10 /55 EC व एलपीजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।
 पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिंदु गैस एजेंसी के सप्लायर गैस एजेंसी से बुक किए गैस सिलिंडर को ग्राहकों तक पहुँचाने से पहले ही उस सिलिंडरों में से  2 से 3 किलों गैस निकाल कर खाली सिलिंडरों में चोरी से भर लेता। उनका कहना हैं कि सूचना को उन्होनें गंभीरता लिया और विशेष टीम इन चोरों पकड़ने हेतु बनाई जिसमें खाद्य एंव आपुर्ति विभाग के निरीक्षक जितेंद्र मित्तल व एएफएसओ कर्मवीर यादव को शामिल किया गया। उनका कहना हैं कि इसके बाद दोनों सप्लायर को रंगे हाथो पकड़ने के लिए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा गया और वहां से दोनों को गैस सिलिंडर से गैस चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उन्होनें मौके का वीडियो भी बना लिया।  उनका कहना हैं कि पूछताछ में दोनों आरोपियों में से एक शख्स ने अपना नाम दिल्ली के मोड़बंद निवासी मूलचंद व दूसरे शख्स ने अपना नाम रामलाल यादव निवासी बिहार बताया हैं और इन दोनों के पास से 12 भरे हुए गैस सिलिंडरों  को बरामद किया हैं सभी सिलिंडर इंडियन कम्पनी का  हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी मूल चंद व रामलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर , दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : लड़की को अपने बॉय फ्रेंड के साथ कार में बैठते हुए देख पिता को लगा की उसकी लड़की को किसी ने अपहरण कर लिया,लड़की घर पहुंची।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक जुलाई से प्रातः 9 बजे से सायं 8 बजे तक शॉपिंग मॉल्स खुलेंगें: डीसी यशपाल

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : हकेंवि के विद्यार्थियों ने किया पुस्तकालय भ्रमण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x