Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 93,51,000/-रुपए की ठगी के मामले में एक इंजीनियर सहित दो आरोपित पकड़े गए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:शेयर मार्केट में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में एक व्यक्ति को 93,51,000/-रुपए की ठगी करने के मामले में थाना साइबर सेंटर की टीम ने आज शनिवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम शुभम शर्मा (27) निवासी गांव बाड़ी जिला ब्यावर राजस्थान हाल बालाजी हाइट, गांधी पथ वेस्ट लालरपुरा, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान व भाग चंद उपाध्याय (33) निवासी  गांव शिखरानी जिला ब्यावर, राजस्थान हाल बालाजी हाइट गांधी पथ वेस्ट लालरपुरा, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि ओजोन पार्क अपार्टमेंट, सेक्टर 86, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 1 जुलाई 2024 को उसे व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर ठगों द्वारा निवेश के लिए टिप्स दिए जाते थे। इसके बाद उसे प्री-मार्केट ट्रेडिंग व अमेरिकी बाजार में निवेश करने के लिए DAIWA SECURITIES AI Smart Demat  पर खाता खोलने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने के अनुसार डीमैट अकाउंट ओपन किया और खाता की जॉच के लिए पहले 10,000/-रुपए का निवेश किया और उसमें से 1000/-रुपए  निकाले। जिसके बाद वह आश्वस्त हो गया और उसने कुल 93,51,000/-रुपए का निवेश किया। जिसके कुछ समय बाद उसकी बातें ठगों से होनी बंद हो गई। उसे एहसास हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि  साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुभम शर्मा (27) निवासी गांव बाड़ी जिला ब्यावर राजस्थान हाल बालाजी हाइट, गांधी पथ वेस्ट लालरपुरा, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान व भाग चंद उपाध्याय (33) निवासी  गाँव शिखरानी जिला ब्यावर, राजस्थान हाल बालाजी हाइट गांधी पथ वेस्ट लालरपुरा, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। पहले ये खाताधारकों की तलाश करते और फिर उनका खाता लेकर जानकारी आगे भेज देते थे और खाता से जुड़े SIM  कार्ड को अपने पास ऱख लेते थे। शुभम B.Tech तथा भागचंद B.A. पास है।

Related posts

फरीदाबाद: अब तिगांव के विकास की बाधाएं दूर हो गईं हैं : राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य- नितिन गडकरी

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिसकर्मी बनकर एक शख्स की किडनेप कर फिरौती वसूली करने के 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x