Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड पर सड़क हादसे में मारे गए तीनों लड़कों की पहचान हो गई, शवों को पुलिस ने परिजनों को सौपा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड पर शनिवार सांय को सड़क हादसे में मारे गए तीनों लड़कों की पहचान हो गई हैं, पुलिस ने तीनों शवों के बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं, पुलिस ने फरार कार मालिक के घर पर तो पहुंच हैं पर वह वहां से भी अभी तक फरार चल रहा हैं जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की माने तो मरने वाले लड़के के नाम मनोज उम्र 27 साल, भुबन दत्त ,उम्र 23 साल व मोहम्मद इमरान निवासी बदरपुर ,नई दिल्ली थे,पीछे से इनमें से मृतक मनोज व भुबन दत्त नेपाल के रहने वाले थे। जांच अधिकारी की माने तो इन लोगों का कैटरीन का कारोबार हैं , इसी सिलसिले में वह लोग एक बुलेट गाडी पर सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे कि एक तेज रफ़्तार कार ने उसकी बुलेट गाडी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उपरोक्त तीन लोगों की मौत हो गई और कार मालिक अपनी कार को वही छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद उन्होनें उसका एड्रेस निकलवाया गया हैं और उसकी तलाश में पुलिस उसके घर पर तो पहुँच गई पर वह आरोपी मालिक मिला नहीं हैं ,पर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

महेंद्रगढ़ : मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान-रामबिलास

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नॉएडा के करीब आधा दर्जन हॉस्पिटलों में इनकम टेक्स की छापेमारी की कार्रवाई चल रही हैं, मचा हड़कंप ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आइडियाथॉन चैलेंज-2021 में युवाओं की स्टार्ट-अप परियोजनाओं ने किया प्रभावित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x