Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: म्यूच्यूअल फंड में निवेश की समझ को लेकर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद; डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय के वाणिज्य जी आई ए विभाग द्वारा शेयर बाजार की जानकारी को लेकर विद्यार्थियों के लिए तीस घण्टे का प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के व्याख्याता सी ए पंकज गोयल निवेश अनुसंधान विश्लेषक रहे। उन्होंने इस 27 सितंबर से चल रहे 30 घण्टे के एड ओन कोर्स के 20 घण्टों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में म्यूच्यूअल फंड से जुड़े अहम विषयों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अपने पैसे का निवेश किस प्रकार करें कि वो महंगाई के स्तर से ज्यादा कमाई कर सकें। म्यूचुअल फंड, एस आई पी में निवेश किस प्रकार करना चाहिए। म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के लिए स्कीनर एप्लीकेशन तथा स्टॉक एज के माध्यम से विद्यार्थियों को सिखाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के डीमैट खाते खुलवाए गए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शेयर बाजार के बारे में गहन जानकारी हासिल की। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने विद्यार्थियों को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सी ए गोयल के कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम की कन्वीनर सुनीता डुडेजा एवं मीनाक्षी आहूजा (कोऑर्डिनेटर), संयोजक इ एच अंसारी तथा तकनीकी सहायक प्रमोद कुमार रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जनवरी माह में भी यह 10 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाएगा।

Related posts

मूक-बधिर बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही भाजपा सरकार : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

डीसी विक्रम सिंह बोले:सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी एक्ट की करनी चाहिए पालना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज प्रदूषण फैलाने वाली कैपिस्टर कंपनी में की छापेमारी, बिना एनओसी की चल रही कंपनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x