Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज बिल्डिंग मटेरियल का काम करने वाले मुकेश की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इलाके में बिल्डिंग मैटेरियल के काम करने वाले एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक का नाम मुकेश,उम्र 45 वर्ष है, जो नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 , फरीदाबाद का रहने वाले वाला था। पुलिस ने आज उसके शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया, और उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

इस संबंध में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सवाल के जवाब में संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें जो सीसीटीवी के फुटेज मिले है, उसमें एक आदमी चोट मारते हुए दिखाई दे रहा है। जांच के दायरे में और जो भी आरोपित होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पता चला है कि मृतक मुकेश शराब पिए हुए था।

Related posts

फरीदाबाद: सभी वेंडर,ट्रेडर,डीलर्स ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सचेत व मुस्तैद रहें-डा. गरिमा

Ajit Sinha

कुत्तों के बच्चों की ठंड से जान बचाने को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति की युवा महिला की टीम आई आगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में तोड़ी गई अवैध निर्माण को फिर से बनाने वाले बिल्डर पर डीटीपी कराएगा एफआईआर दर्ज।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x