Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद::दोस्त की मृत्यु पर हंसने के शक में 2 नाबालिक सहित 3 दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी-अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दोस्त की मृत्यु पर हंसने के शक में दो नाबालिक सहित तीन दोस्तों ने आपस में मिल कर अपने ही एक 25 वर्षीय दोस्त की मुहर्रम के दिन चाकू मार कर हत्या कर दी, और वारदात वाले स्थान से फरार हो गए। आज इस मामले में एक आरोपित को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम समीर उर्फ़ सुच्चा , उम्र 19 वर्ष, निवासी मोतिहारी , बिहार और फ़िलहाल अजय नगर , फरीदाबाद है। इस प्रकरण में एक नाबालिक आरोपित पहले ही पकड़ा जा चूका है, और तीसरा  आरोपित भी  नाबलिक है जो अभी भी फरार है , जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।     
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 18 जुलाई को पल्ला थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मृतक समीर (25) के पिता ने बताया कि उसका बेटा समीर गत 17 जुलाई दोपहर 2:30 बजे मोहर्रम देखने के लिए घर से निकला था जो घर नहीं आया। जिस पर उन्होंने समीर को फोन भी किया परंतु उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके उपरांत गत 18 जुलाई को थाना पल्ला क्षेत्र में यमुना पुस्ता के पास कच्ची रोड पर एक शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान समीर के रूप में हुई। मृतक के सिर में चाकू से कई वार किए गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आरोपितों की तलाश की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पल्ला पुलिस ने एक आरोपित नाबालिक को अभिरक्षा में लिया गया। इसके उपरांत क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपित समीर उर्फ सुच्चा को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पल्ला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक नाबालिक और भी शामिल है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपित आपस में दोस्त थे। इन सभी का मोहित नाम का लड़का भी दोस्त था, मोहित की कुछ समय पहले एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। जो मृतक समीर, उस समय मोहित के अंतिम संस्कार में नहीं आया और मोहित की मृत्यु के बाद एक दिन अपने दोस्तों के साथ मोहित की किसी बात को लेकर हंसने लगा। जिसपर आरोपित  समीर तथा अन्य साथी समीर से नाराज थे. आरोपितों  को लगा कि मोहित उनका दोस्त था लेकिन समीर मोहित की मृत्यु की बात पर हंस रहा है। आरोपितों  को लगा कि समीर ने मोहित को मरवाया है। इसी बात को लेकर आरोपी समीर से नाराज थे और उन्होंने समीर को मारने की योजना बनाई। मोहर्रम के दिन समीर को बहला फुसलाकर अपने साथ यमुना पुस्ता पर लेकर गए और चाकू से गोदकर समीर की हत्या कर दी। आरोपित समीर उर्फ सुच्चा के खिलाफ इससे पहले भी लूट और चोरी के तीन–चार मुकदमे दर्ज हैं जिनकी जांच जारी है। मामले में गहनता से पूछताछ और वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करने के लिए आरोपित  को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और फरार चल रहे आरोपित की धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: पडोसी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए मां ने अपने बेटे की झूठी किडनेप होने की रची थी साजिश- पर्दाफाश

Ajit Sinha

भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर, 42 यूनिट रक्त किए एकत्रित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आगामी 4 फ़रवरी से शुरू होने वाला ‘35वां सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला -2022’ अब बाद में लगाया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x