Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 12 वर्षीय लड़के को अपहरण कर ₹50000 की फिरौती मांगने वाले एक महिला सहित तीन आरोपी अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने थाना सेक्टर- 31 और क्राइम ब्रांच डीएलएफ की मदद से थाना सराय ख्वाजा एरिया से अपहरण हुए 12 वर्षीय लड़के को उत्तरप्रदेश के नोएडा से मात्र 2 घंटे में ही बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपितों मनोज, निवासी और बॉबी, निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश को अरेस्ट किया हैं। ये आरोपितों ने बच्चे को छोड़ने की एवज में 50000 रूपए की फिरौती की मांग कर रहे थे। 

पुलिस प्रवकता के मुताबिक कल 30 मई- 2021 को राजवीर, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उनके भाई का लड़का 12 वर्षीय जो कि अपनी बुआ के घर थाना सराय ख्वाजा एरिया में रहता है, को किसी अज्ञात शख्स ने अपहरण कर लिया है और फिरौती के लिए अपहरण किए गए लड़के के फूफा से ₹50,000 रुपए की मांग की गई है। जिस पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने तुरंत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अपहरण हुए लड़के की तलाश के लिए एक टीम गठित की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तकनीकी माध्यम और अपने सूत्रों के माध्यम से थाना सराय ख्वाजा की टीम ने, थाना सेक्टर- 31 और क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की मदद से फरीदाबाद से अपहरण हुए बच्चे को मात्र 2 घंटे में नोएडा के सेक्टर- 76 मेट्रो स्टेशन के नीचे से फिरौती मांगने वाली औरत को काबू किया, आरोपित औरत से पूछताछ के दौरान नजदीक ही एक झुग्गी से उपरोक्त दो और  आरोपितों  को अरेस्ट  कर उनके कब्जे से अपहरण किए गए 12 वर्षीय लड़के को बरामद कर लिया गया। पुलिस की माने तो अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित मनोज और बॉबी 12 वर्षीय लड़के के फूफा लोकेंद्र जिसके घर पर लड़का रहता था उसको जानते थे और उनको पता था कि इसके पास पैसा है। अगर इसके पास रह रहे बच्चे का अपहरण कर लिया जाए तो यह बच्चा छुड़ाने की एवज में कुछ पैसे दे सकता है जिस पर उपरोक्त आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया था और बच्चे का अपहरण कर ₹50,000 रुपए की फिरौती मांगी थी।पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का पिता अपाहिज है और माता का देहांत हो चुका है पीछे से बच्चा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है फिलहाल बच्चा अपनी बुआ और फूफा के पास थाना सराय ख्वाजा एरिया में रह रहा था। 

Related posts

गुरुग्राम मे सरकारी जमीन:एचएसवीपी की 2 एकड़ जमीन प्राइवेट कंपनी को बेच कर ठगे थे 2 करोड़, 2 वकील सहित 3 अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव मदाल पुर में चार अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नेशनल हाइवे 2 पर दलितों को हवा देकर व विरोधी पार्टियों को आगजनी,पथराव,, ट्रेनें में तोड़फोड़,शताब्दी ट्रेनों पर पथराव करवा कर शकुन मिला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x