Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कमर्शियल वाहनों की फरीदाबाद में आने और दिल्ली की तरफ जाने पर रहेगी रोक-नितीश अग्रवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल के चलते कल 22 जनवरी रात 9 बजे से परसों 23 जनवरी दोपहर 2 बजे तक शहर में हैवी कमर्शियल व्हीकल के आने पर रोक रहेगी।

डीसीपी नीतीश अग्रवाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए हैं। कानून- व्यवस्था को देखते हुए फरीदाबाद के सभी बॉर्डर एरिया जिसमें बदरपुर, प्रहलाद पुर, शूटिंग रेंज, दुर्गा बिल्डर, मांगर होते हुए छतरपुर जाने वाले रोड पर पुलिस नाके लगाकर चेकिंग की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस के 2000 से अधिक जवान कल फील्ड में तैनात रहेंगे।

इसके पश्चात दिनांक 25 जनवरी और 26 जनवरी को भी शहर में भारी वाहनों का आना वर्जित रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वह पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करें और इसके अनुसार ही अपना अपनी यात्रा प्लान करें।

Related posts

फरीदाबाद: फील्ड में काम करने की बजाय अफसरों की बदौलत दफ्तरों में क्लर्क बने बैठे हैं 24 तकनीक कर्मचारी- सन्तराम लाम्बा

Ajit Sinha

पलवल अपराध शाखा की टीम ने आज पवन हत्याकांड के 3 आरोपितों को 24 घंटों के अंदर ही मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बाज़ारों में महिलाओं को बातों-बातों में सम्मोहित कर धोखे से ठगने, जेवरात और नगदी लूटने वाले गैंग की महिला सदस्य अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x