Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी के थे अवैध संबंध, रोका -टोका तो पत्नी ने अपनी प्रेमी के संग मिलकर पति की सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना एनआईटी पुलिस की टीम ने आज रविवार को प्रेमी संग मिलकर गला घोंटकर  सनसनी खेज हत्या करने के मामले में पत्नी उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित पत्नी का नाम शिखा (काल्पनिक नाम) है। इस संबंध में एक एफआईआर थाना एनआईटी में दर्ज किया गया था। और इसी मुकदमे में आरोपित शिखा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सुरजपाल निवासी कृष्णा कालोनी, फरीदाबाद ने थाना एनआईटी  में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अरुण की मृत्यु हो गई है जिसकी गर्दन पर कई  निशान है। गत 6 नवंबर को उसका बेटा अपनी ससुराल गया था। जिस शिकायत पर थाना एनआईटी  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी की टीम ने आरोपित पत्नी शिखा (24) (काल्पनिक नाम) निवासी कृष्णा कालोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे। जिसका पता उसके पति अरुण को लग गया था, वह आरोपिता की रोक व टोक करता था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जब गत 7 नवंबर को आरोपिता का परिवार एक शादी के कार्यक्रम में बदायूं, उत्तर प्रदेश चला गया तो उसने अपने प्रेमी के पास फोन कर घर पर बुलाया। आरोपिता का प्रेमी अपने अन्य साथियों को लेकर एनआईटी 5 स्थित उसके घर आ गया व बेल्ट से अरुण का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपिता पत्नी को  न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ कर 43 हुई, 22 लोग ठीक हुए, 21 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित पेट्रोल पम्प के पास एक स्विफ्ट कार में लगी भयंकर आग, चालक सुरक्षित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x