Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

अवैध हथियार पकडवाने में पुलिस का करें सहयोग, ज्वाइंट सीपी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर कार्रवाई के लिए बनाई गई है समिति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  अवैध हथियारों पर कार्रवाई के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 7/11/2024 की पालना में हरियाणा सरकार द्वारा अग्नेय शस्त्र व गोला बारुद बनाने वाली फैक्ट्री/वर्कशॉप का निरीक्षण करने तथा अवैध रूप से निर्माण करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की गई है, जिसके अंतर्गत कमीश्नरेट फरीदाबाद में संयुक्त पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक समिति का गठन किया गया है, यह समिति मासिक तौर पर लाईसेंसशुदा फैक्ट्री/वर्कशॉप का निरीक्षण करेगी, साथ ही अवैध रूप से हथियार बनाने व रखने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करायेगी। जिसके लिए  आमजन का सहयोग लेने के लिये भी सुझाव दिया गया है।संयुक्त पुलिस आयुक्त, राजेश दुग्गल की फरीदाबाद के आमजन से अपील है कि उनके आस-पास कोई अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री/वर्कशाप चलाता है, खरीद फरोख्त करता है, तस्करी करता है या फिर अपने पास अवैध हथियार रखता है तो ऐसी सूचना नजदीकी पुलिस थाना, डायल 112, कंट्रोल रुम नम्बर 9999150000 पर दें ताकि फरीदाबाद पुलिस ऐसे अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई कर सके। सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णत: गोपनीय रखा जायेगा।

Related posts

अपने बुलंद इरादों और मजबूत दृष्टिकोण से मनोहर लाल ने किया बिजली निगमों का कायाकल्प – प्रवीण आत्रेय

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस 43 से बढ़ कर 44 हो गई हैं, पिछले 4 दिनों में 1 केस का इजाफा, 29 मरीज ठीक हुए हैं।   

Ajit Sinha

ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 200 करोड़ की तैयार और सौ करोड का कच्चा माल बरामद, अफ्रीकी मूल के 9 नागरिक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x