Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज नहरपार के गांव भूपानी व नचौली में की भारी तोड़फोड़  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज नहरपार के गांव भूपानी व नचौली में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में अवैध रूप से बने 2 रिहायशी निर्माण , 6 दुकानें व दो कार्यालय व बाउंड्रीवाल को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई को डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने इस तोड़फोड़ को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। इस विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इस शहरी क्षेत्र में अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि उन्हें लगातार काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि नहरपार के गांव भूपानी व नचौली में कलोनिनाइजरों के द्वारा लगभग 6 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो कालोनियों को विकसित किया जा रहा हैं, में इस वक़्त दो रिहायशी निर्माण, 6 दुकानें अलग – अलग स्थानों पर बने हुए हैं, के अतिरक्त दो कार्यालय व बाउंड्रीवाल बने हैं,
 जिसे  आज उन की टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया।  उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। इसके अतिरिक्त भारी पुलिस बल का नेतृत्व थाना भूपानी के अध्यक्ष  कर रहे थे। 

Related posts

भारतीय हॉकी टीम निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप जीतेगी – मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आमजन शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें पालना : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन की चार टीमों ने आज जमाई कालोनी में 200 मकानों को तोडा,दो दिन बाद फिर होगी तोड़फोड़ ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!