Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजीलैंस की टीम ने आज गांव गौछी के चार अवैध कालोनियों में की जमकर तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस टीम ने आज गांव गौछी में प्रतापगढ़ के समीप अवैध रूप से विकसित किए जा रहे चार कालोनियों में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। अधिकारी की माने तो उनका कहना हैं कि उनके क्षेत्र में अवैध निर्माण व नए अवैध कालोनियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव गौछी में प्रतापगढ़ के पास करीब 8 एकड़ जमीनों पर 4 अवैध कालोनियों को बड़ी तेजी के साथ विकसित किए जा रहे थे। इस अवैध कालोनी में गलत तरीके से 8 रिहायशी निर्माण, 70 बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं।

उनका कहना हैं कि तोड़ फोड़ की देखरेख विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे जबकि वह स्वंय इस कार्रवाई के वक़्त डयूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। उनका कहना हैं कि पुलिस फाॅर्स का नेतृत्व थाना सेक्टर -58 के एसएचओ जमशेद सिंह कर रहे थे।   

Related posts

फरीदाबाद : विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित किए गए रक्तदान में रिकार्ड बनाने वाले लोग एवं संस्था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद; उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने आज लधु सचिवालय में ग्राउंड फ्लोर पर पत्रकारों के लिए बने मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मतदान से पूर्व ही गावों में पैट्रोलिंग करना करें सुनिश्चित: सीपी विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!