Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज दो अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों पर चलाया बुल्डोजर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज यमुना नदी के निकट गांव अमीपुर में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में किया गया हैं। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा स्वंय मौजूद थे। इनका कहना हैं कि अवैध कालोनियों व अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा का कहना हैं कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि नहरपार के गांव अमीपुर में यमुना नदी -उत्तरप्रदेश बॉर्डर के नजदीक लगभग 20 एकड़ जमीनों पर दो अवैध कालोनियों को कलोनिनाइजरों के द्वारा तेज गति से विकसित किया जा रहा हैं। इन दोनों अवैध कालोनियों में इस वक़्त रोड नेटवर्क,150 डीपीसी, 4 रिहायशी निर्माण,दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय आदि बने हुए हैं। उनका कहना हैं कि इन शिकायतों की अपने सम्बन्धित कनिष्ठ अभियंता ॐ प्रकाश राघव से जांच करवाई तो शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई। 

इसके बाद उन्होनें आज का  दिन  तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित किया हुआ था। उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने जिला प्रशासन की सहायता से उपरोक्त दोनों अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया हैं। इस तोड़फोड़ की देखरेख विभाग के कनिष्ठ अभियंता अज़रुद्दीन व ॐ प्रकाश राघव कर रहे थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व तिगांव थाना अध्यक्ष कर रहे थे।  

Related posts

फरीदाबाद: इनकम टैक्स कमिश्नर कृष्ण मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया, डीपीएस नचाराम की शिवानी ने जीता खिताब

Ajit Sinha

फरीदाबाद :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बच्चों के लिए चलाया जाएगा मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, अतुल कुमार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2900 किलोग्राम के लगभग ज्वलनशील/विस्फोटक बरामद, एक डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!