Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात शख्स द्वारा गला रेत कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र में बीती रात गला रेत कर एक शख्स की हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था। इस संबंध में मुजेसर थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और इस के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

एसएचओ विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्हें प्रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि प्रेस कालोनी के समीप एक शख्स की लाश पड़ी हैं के बाद वहां पर उनके टीम के लोग मौके पर पहुँच गए और वहां पर पुलिस ने देखा कि एक शख्स की गला रेत कर हत्या की हुई हैं। उनका कहना हैं कि मृतक की पहचान नियामत उम्र 40 साल निवासी उड्या गांव , गाजी पुर रोड फरीदाबाद हैं। पीछे से छपरा , बिहार का रहनें वाला हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि नियामत एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने कंपनी से घर जाने के लिए निकला था पर वह अपने घर नहीं पहुंचा और आज उसकी हत्या की खबर पहुंची। पुलिस की मानें तो इस मामलें में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

Related posts

पृथला हलके के 25 सरपंचों सहित कई प्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से की मुलाकात

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना की मार के बावजूद आबकारी विभाग का बेहतर प्रदर्शन,258 करोड़ रूपए का राजस्व जुटाया-डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद की चार महिलाओं का एक गैंग भीड़भाड़ वाले बाज़ारों में महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करती, 4 महिलाएं पकड़ी गई -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x