Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : रेल के फेस में अवैध रूप से बनाए गए एक बैंकट हॉल को आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने किया धवस्त किया।

  अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज सेक्टर -11 के समीप अवैध रूप से बने बैंकट हाल को, जिसे रेल के फेस में तैयार किया गया था उसे निगम ने दो जेसीबी मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया हैं। अधिकारीयों की माने तो निर्माणकर्ता को इससे पहले दो बार बैंकट हॉल न बनाने की चेतवानी दी गई थी। वावजूद इसके निडर होकर वह निर्माणकर्ता धड़ल्ले से निर्माण किए जा रहा था।
ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम जॉन के संयुक्त आयुक्त सतवीर मान के नेतृत्व में आज तोड़फोड़ दस्ता सुबह 10 बजे सेक्टर -11 स्थित धर्मा ढाबा के समीप पहुंच गई और वहां पर अवैध रूप से बनाई गई एक बैंकट हॉल जोकि रेल के फेस में तैयार की गई थी जिसे निगम ने आज दो जेसीबी मशीनों की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। संयुक्त आयुक्त सतवीर का कहना हैं कि जिस बैंकट हाल को तोडा गया हैं वह बिल्कुल रेल के फेस में हैं, सबसे आगे रेल का इंजन हैं और इसके पीछे काफी डब्बे बने हुए थे। इसको बहार से देखने में बिल्कुल रेल गाडी दिखाई देता हैं जैसे की पार्कों में बच्चों को खेलने एंव घूमने के लिए बनाई गई हो, जबकि इस रेल के आड़ में अवैध रूप से एक बड़ा बैंकट हाल बनाया गया था जिसको आज बुरी तरह से तोड़ दिया गया । इस कार्रवाई के दौरान उनके साथ निगम के कार्यकारी अभियंता ओमवीर, विजय ढाका व एसडीओ वीरेंद्र पाहिल के अलावा आदि कर्मचारीगण मौजूद थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नायब तहसीलदार और पटवारी को तुरंत प्रभाव से किया निलंबित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : श्रीराम कथा के पहले दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा केबिनेट मंत्रियों ने लिया हिस्सा, भक्तों का सैलाब

Ajit Sinha

फरीदाबाद को मोतियाबिंद मुक्त और पेड़ पौधे लगाकर जिले को हरित क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करेंगे-एन. के गुप्ता-वीडियो।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x