Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भारत विकास परिषद का राष्टीय अधिवेशन कल शनिवार से, इस अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: “भारत विकास परिषद, हरियाणा दक्षिण प्रान्त” द्वारा आयोजित “प्रेस वार्ता” का आयोजन ‘राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल हुडा ग्राउंड, सेक्टर-12, फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर ‘भारत विकास परिषद’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अपने विचार रखे और बताया कि  परिषद् की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है कि  इस “राष्ट्रीय अधिवेशन” की मेजबानी ‘भारत विकास परिषद-हरियाणा दक्षिण प्रान्त’ को दी गई है, श्री गुप्ता यह ने भी बताया कि  इस “राष्ट्रीय अधिवेशन” को “अरुणोदय” नाम दिया गया है और इसकी थीम “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” रहेगी,इस अवसर पर “भारत विकास परिषद” के राष्ट्रीय महामंत्री  अजय दत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सुरेंद्र कुमार वधवा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विनीत गर्ग भी उपस्थित थे.
 
“भारत विकास परिषद” के क्षेत्रीय मंत्री और इस “राष्ट्रीय अधिवेशन” के आयोजन समिति के चेयरमैन  राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि  हरियाणा में हो रहे पहली बार इस अधिवेशन की तैयारी लगभग पिछले 6 महीनों से चल रही है और इसे सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों का गठन कर अंतिम रूप दे दिया गया है,कल शनिवारसुबह 10 बजे अधिवेशन का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सुरेश गुप्ता करेंगे एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रान्त संघचालक  पवन जिंदल का परम सान्न्ध्यि प्राप्त होगा, कार्यक्रम में विशिष्ट आमंत्रित  कृष्ण पाल गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं  विपुल गोयल, उधोग मंत्री हरियाणा सरकार होंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  सुरेंद्र कुमार आर्य, चेयरमैन – जे. बी. एम्. ग्रुप,  नरेंद्र अग्रवाल, चेयरमैन शिवालिक प्रिंट्स लि. एवं  सज्जन जैन चेयरमैन – इंडो ऑटोटेक लि. होंगे, 
 कल शनिवार  को सांय 6 बजे से “कवि सम्मलेन” का आयोजन भी किया जा रहा है, इस अवसर पर मुख्य अतिथि उधोग मंत्री हरियाणा सरकार विपुल गोयल होंगे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष  सुरेंद्र कुमार वधवा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा त्रिखा (विधायक बड़खल),  मूलचंद शर्मा (विधायक बल्लभगढ़),  के के मित्तल (निदेशक – एम्. एम्. कास्टिंग प्रा. लि.),  एम्. पी. रूंगटा (निदेशक – कॉसमॉस फाइबर गिलास लि.),  संजय गुप्ता (निदेशक – फ्लोरोटेक इंडस्ट्रीज), देवेंदर गोयल (निदेशक – गोल्डन गैलेक्सी होटल्स प्रा. लि.),  मनोज टांटिया (निदेशक – एडमक ऑटो प्रा. लि.)  एवं  अभय जैन उद्योगपति  होंगे. इस अवसर पर आमंत्रित कवियों में  दिनेश रघुवंशी,  सुदीप भोला,  जगदीप सोलंकी,  मदन मोहन समर, कर्नल वी. पी. सिंह एवं श्रीमती रूचि चतुर्वेदी उपस्थित रहेंगे. 
शनिवार   दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. सोनल मान सिंह (राज्य सभा सदस्य एवं पदम् विभूषण), कार्यक्रम की अध्यक्षता  अजय दत्ता, राष्ट्रीय महामंत्री – भारत विकास परिषद्, मुख्य वक्ता  सुरेश जैन राष्ट्रीय संगठन मंत्री – भारत विकास परिषद् एवं इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन बाला महापौर – नगर निगम फरीदाबाद, डॉ. प्रशांत भल्ला कुलपति – मानव रचना यूनिवर्सिटी एवं  नरेंद्र गुप्ता चेयरमैन  राम जी. कॉलेज होंगे.इस अवसर पर भारत विकास परिषद के  एस ऍन बंसल,  अनिल मोहन मंगला,  अरुण सर्राफ,  अनिल गुप्ता, ललित अग्रवाल,  दिनेश अग्रवाल,  राकेश गुप्ता, अरुण सर्राफ,  दिनेश गर्ग, संजीव शर्मा,  अशोक गोयल, सीता राम मित्तल,  प्रमोद टिबरेवाल एवं राष्ट्रीय अधिवेशन के मिडिया संयोजक  संतोष कुमार अग्रवाल उपस्थित थे. 
 

Related posts

फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में सात दिवसीय एन•एस•एस शिविर का उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में चहल -पहल के साथ कोरोना संक्रमित केसों में बढ़ौतरी हो रही हैं, 3 नए केसों के साथ 140 मरीज हो गई हैं।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद के पार्क इलीट सोसायटी में पद्मभूषण देबू चौधरी की संस्था ‘उमाक सेंटर फॉर कल्चर’ ने दी गणतंत्र दिवस पर जवानों को श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x