Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रीति रावत की उपलब्धि से फरीदाबाद का नाम हुआ रोशन : बलजीत कौशिक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गांव बहबलपुर की बेटी प्रीति रावत सुपुत्री ठाकुर तेज सिंह का हरियाणा लोक सेवा (एचसीएस) पद पर चयन होने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने बधाई दी। कौशिक प्रीति रावत के निवास पर पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि प्रीति रावत की उपलब्धि ने फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया है और इस बेटी ने अन्य बेटियों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि अगर संकल्प मजबूत हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

बलजीत कौशिक ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कमतर नहीं है, जो लोग बेटियों को बोझ समझते है, ऐसे लोगों को जागरूक होना चाहिए और बेटा और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार से बेटा कुल का दीपक होता है, उसी प्रकार बेटी भी घर की लक्ष्मी होती है और उन्हें भी बेटों की तरह आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है। उन्होंने प्रीति रावत के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसके परिजनों को भी बधाई दी। इस मौके पर गांव के सरपंच अनिल रावत, ब्रहम सिंह एक्सईएन, मेहरचंद मेंबर, किशन सिंह मैनेजर, मान सिंह, जीत सिंह, झाऊलाल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड दिवाली मेला -2024 में आयोजित फैशन शो, महिला और बाल कलाकारों ने मचाई धमाल ही धमाल-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वाट कमांडो टीम का चल रहा है प्रशिक्षण जिसका मुख्य काम, आतंकी हमलों और बड़ी घटनाओं से निपटना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मामले 181 तक पहुंचा जो कल मुकाबलें आज बहुत ज्यादा हैं, इन में से 50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x