Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सूरजकुंड रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, भंडारे के प्रसाद वितरित किए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :श्री गोपाल गौशाला,सूरजकुंड रोड में आज शुक्रवार को गोपाष्टमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पवन अवसर पर भक्तों के द्वारा आज सुबह से ही गौशाला मेंगौ -माता के पूजन का सिलसिला पूरे दिन चला। गौशाला के यज्ञ शाला में वेद विद्वान ब्राह्मण पंडित अनिल शास्त्री ने यज्ञ सम्पन्न किया।
इस महोत्सव में श्रीमती किरण वर्मा व श्रीमती कृष्णा कुमारी की सत्संग मंडली के द्वारा सुबह से ही गौ -माता एंव भगवान श्रीकृष्ण के भजनों को सुना कर सभी गौ -भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर नन्द द्वारा गऊ भक्तों को आर्शीवाद वचनों से धन्य कर दिया।
श्री गोपाल गौशाल के संरक्षक पूरन चंद मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गौ -माता में 33 करोड़ देवी -देवताओं का वास है,गौ माता बड़ी दयालु हैं वह प्राणों के पापों को दूर करती हैं। जबकि प्रधान रमेश गुप्ता, महासचिव तिलक राज बैंसला ने कहा कि 10 ग्राम गाय के घी से दीपक जलाने से वायुमंडल में एक टन ऑक्ससीजन उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा दीपक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि देशी गाय के दान से इहलोक एंव परलोक दोनों में ही मनुष्य को परमगति बैकुंठ धाम प्राप्त होता हैं। इस कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे के रूप में गौ माता के प्रसाद को गौ भक्तों ने ग्रहण किए। इस पवन अवसर पर योगी समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर योगी, चौधरी जापान सिंह , सुशील मित्तल,संजीव मित्तल,सुरेश मित्तल अग्रवाल,सुनीता गुप्ता,शोभा गुप्ता,दिल्ली,श्रीमती नाज चुघ,श्रीमती कृष्णा कुमारी,ॐ प्रकाश छाबड़ा, रमेश गुप्ता , दाऊ दयाल शर्मा , कैलाश सिंघल व सुभाष डाबड़ा के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: अलमारी से मिले माता वैष्णो देवी के चांदी के 3 किलोग्राम वजन के छत्तर, सम्मान मंदिर कमेटी को लौटाए। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा सरकार का यह बजट आखरी बजट और आम जनता के लिए निराशाजनक : आप नेता धर्मबीर भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आयुक्त यशपाल यादव ने निगम की कार्यप्रणाली सुधार ने के लिए स्टाफ रेशनलाइजेशन के आदेश जारी किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x