Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज दो गांवों में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज बुधवार को फरीदाबाद के पाखल और गोठड़ा मोहताबाद गांव में लगभग 14 एकड़ जमीनों पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की यह सख्त कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी की माने तो गांव पाखल में लगभग 10 एकड़ और गांव गोठड़ा मोहताबाद में लगभग 4 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से अवैध दो कॉलोनियों को विकसित की जा रही थी, जिसमें 3 औद्योगिक शेड, 4 बाउंड्री वॉल, 12 डीपीसी और मिट्टी की सड़क नेटवर्क बने हुए थे, को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि वह किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने देंगें।

Related posts

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ क्राइम ब्रांच ने 55 लाख रूपए के ओप्पो मोबाइल कंपनी की 390 मोबाइल फोन के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टूटी सड़को के मरम्मत के कार्य को निर्धारित समयाविधि में पूरा कराए : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़:हकेंवि के विद्यार्थियों को मिली इंडस्ट्रीयल ट्रेंनिंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x