Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने गांव मवई अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में की तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज गांव मवई में करीब 5 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान 20 से अधिक डीपीसी, रोड नेटवर्क, चार दीवारी व बने एक मकान को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। यहां पर जल्द ही फिर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि इस कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले एक बार नगर निगम के संबंधित विभाग अवश्य पता कर ले, की इस अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदी जा सकती है या नहीं, ऐसा आप नहीं करेंगे तो आपके साथ बहुत धोखा हो सकता है। जब आप को होश आएगा तो लाखों रुपए ठगे पाएंगे।एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी,कि गांव मवई , नहरपार , ओल्ड फरीदाबाद में कलोनिनाइजर के द्वारा लगभग 5 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है,और गरीबों के हाथों में औने -पौने दामों पर बेचा जा रहा है,जोकि गरीबों को लूटने के सामान है। उनका कहना है कि प्राप्त शिकायत की सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता प्रवीण बैसला से जांच करवाई गई तो शिकायतें सही पाई गई, जिसपर तोड़फोड़ की कार्रवाई की तारीख आज की तय गई थी, और आज एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़ फोड़ की कार्रवाई की गई। आज एक निर्माणाधीन मकान, चारदीवारी , रोड नेटवर्क और 15 डीपीसी तोड़ी गई है। तोड़फोड़ की देखरेख प्रवीण बैसला कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस के 3 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर व 3 हेड कांस्टेबल हुए सेवानिवृत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले के 14 मंडलों में मंडल कार्यकारिणी बैठकें संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद :शहरी क्षेत्र में 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों की संख्या 167 है। ग्रामीण क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले 104 मतदान केन्द्र हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x