Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद जिले के 14 मंडलों में मंडल कार्यकारिणी बैठकें संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले की बड़खल विधानसभा क्षेत्र के मेवला एवं फरीदाबाद विधानसभा के सीही व ग्रेटर फरीदाबाद मंडल में आयोजित बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि 2014 में जबसे मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और भारत का पुरे विश्व में मान बढ़ा है । प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर देश में अपनी अलग पहचान बनाई है । नायब सिंह सैनी दिन रात काम कर प्रदेश के जन जन को सशक्त करने का काम कर रहे हैं । मुख्यमंत्री की कार्यशैली दूरदर्शी, सशक्त और समावेशी है, जो महिला, युवा, किसान, गरीब एवं समाज हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करती है।

पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु जिले के 15 में से 14 मंडलों में मंडल कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन किया गया । बैठकों में वक्ताओं द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं, सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन और संगठन विस्तार एवं बूथ के कार्यक्रम विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल की रिपोर्ट पेश की और मंडल प्रभारियों द्वारा मंडल के कार्य की समीक्षा की गई ।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी इन बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं। श्री रामपाल ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। मंडल की बैठकों में राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी, महापौर प्रवीण जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बडखल के विधायक धनेश अदलखा, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकश रक्षवाल, वजीर सिंह डागर, जिला महामंत्री प्रवीण गर्ग एवं शोभित अरोड़ा, पार्षदगण और जिला पदाधिकारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” में सभी जन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे: उपायुक्त

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ट के प्रयास से सैकड़ों मायूस पेंशनधारियों के चेहरे एक दम से खिल उठे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा के कार्यकर्ताओं अपने समर्थकों और जनता का किया आभार व्यक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x