Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जम्मू के राजौरी में शहीद हुए मनोज भाटी के पार्थिव शरीर को उनके गांव शाहजहांपुर में कल सुबह लाया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जम्मू में सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमले में आतंकियों से मुकाबला करते हुए फरीदाबाद के गांव शाहजहांपुर के रहने वाले, शहीद हुए मनोज भाटी को पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को जम्मू से हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया जाएगा,इसके बाद उन्हें दिल्ली से फरीदाबाद के रास्ते गांव दयालपुर की तरफ से उनके पैतृक गांव शाहजहांपुर कल शनिवार को सुबह के 9 बजे लाया जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, फिर उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। 

जम्मू के राजौरी में हुए सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमले में आतंकियों से  लोहा लेते हुए फरीदाबाद के शाहजहांपुर के रहने वाले सेना के जवान मनोज भाटी शहीद हो गए । घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है। बता दें कि रक्षा बंधन की सुबह दुखद खबर को सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई । वहीं इस घटना के बाद फरीदाबाद के जिला उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी शहीद घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। वहीं, इस घटना पर दुख जताते हुए पिता ने कहा कि उनके बेटे ने देश की रक्षा करते हुए हैं शहादत दी है इसके लिए उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

तस्वीरों में दिखाई दे रहे सेना की वर्दी पहने यह फरीदाबाद के गांव शाहजहांपुर के रहने वाले मनोज भाटी हैं, ये जम्मू के राजौरी में आतंकियों द्वारा सेना के बेस कैंप पर हमला किया गया था जिसमें 2 आतंकियों को सेना से हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया लेकिन हमले में सेना के 3 जवान सहित कई बड़े अधिकारी भी घायल हुए हैं इन्हीं शहीदों में से मनोज भाटी फरीदाबाद से गांव शाहजहांपुर के रहने वाले थे,

पिता के मुताबिक उन्हें आज सुबह 8:30 बजे सेना के अधिकारियों द्वारा बेटे को गोली लगने के बाद वीरगति को प्राप्त होने की सूचना मिली थी सूचना मिलने के बाद उन्होंने राजौरी जाने के लिए कहा लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें मना कर दिया और कहा कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर एक-दो दिन में घर सम्मान सहित पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा और भेजो सेना में है उन्हें अपने शहीद हुए बेटे पर गर्व है कि उसने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है।

वहीं, इस घटना के बाद फरीदाबाद के जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव सहित जिले के तमाम आला अधिकारी शहीद मनोज भाटी के घर पहुंचे और शहीद के परिवार को सांत्वना दी। जिला उपायुक्त ने बताया कि शहीद मनोज भाटी का पार्थिव शरीर एक या 2 दिन में उनके पैतृक गांव पहुंच जाएगा और गांव की सहमति से गांव के पार्क में ही उनका विधिवत रूप से अंतिम संस्कार कराया जाएगा जिसके बाद उनकी मूर्ति की स्थापना भी वही होगी इस पर गांव की सहमति बनी है।

Related posts

फरीदाबाद: महत्वाकांक्षा की पहली वर्षगांठ पर पर्यावरण को उपहार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -9 अपने कार्यालय के प्रागण में 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने झंडा फहराया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रयास को अपहरण व छीना – झपटी करने के आरोपी दोस्तों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रहीं जगह -जगह छापेमारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x