Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ करें उचित कार्रवाई : उपायुक्त विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम ने कहा कि कहा कि गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज पर एक कलंक है और इसका जड़मूल से उन्मूलन करने के लिए हमें सक्रियता से प्रयास करने चाहिए। उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज बुधवार को जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत होने वाली गतिविधिओं की समीक्षा की गयी। उपायुक्त विक्रम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. गजराज को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मिल कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें।

अवैध लिंग जांच में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुखबिर योजना लागू की गई है, इसके अंतर्गत गुप्त तरीके से इस कार्य में लगे लोगों की सूचना देकर रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक मुखबिर, एक मिथ्या ग्राहक, और एक सहायक की टीम मिलकर योजना बनाकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतो में बढ़ते और घटते लिंगानुपात के आकड़ो की सूचि बनाकर लगायी जाए। जहां लिंगानुपात का आकड़ा सबसे कम हो वहां विभाग द्वारा जांच कराई जाए। गर्भवती महिलाओं को व उनके परिवारों को भ्रूण हत्या को रोकने बारे जागरूक करें।

वे गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की ओर विशेष कार्य योजना तैयार कर इस क्षेत्र में नवाचार करें। अवैध लिंग जांच व पीएनडीटी नियमों की उलंधना करने वालें सैन्टरों के खिलाफ जिला में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी सेंटरों को पीएनडीटी एक्ट के अनुसार सारी हिदायतें पूरी करनी होंगी। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंजक सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, डिप्टी सीएमओ डॉ गजराज, एसीपी बल्लभगढ़ मुनीश, डीडीपीओ राकेश, डॉ मानसिंह सहित अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने अवैध कालोनी काटने वाले पांच कलोनिनाइजरों के खिलाफ पल्ला थाने में कराया केस दर्ज। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फिल्ड कालोनी में बिजली-पानी की भारी किल्ल्त को लेकर आरडब्लूए ने यूआईसी को ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरपंच पद के लिए 53, पंच पद के लिए 31 फार्म हुए जमा: जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x