Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सोशल मीडिया पर बाढ़ को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की फेक न्यूज, अफवाह या भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा की स्थिति में गलत या अप्रमाणिक जानकारी फैलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आमजन में दहशत फैलाने का कारण भी बनता है।

डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे आधिकारिक अपडेट ही वास्तविक और प्रमाणिक जानकारी है। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि वे केवल प्रशासन द्वारा साझा की गई सूचनाओं पर ही विश्वास करें और किसी भी अपुष्ट खबर को आगे न बढ़ाएं।

डीसी विक्रम सिंह ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में अफवाहों से बचना और सही जानकारी साझा करना समाज की जिम्मेदारी है।

Related posts

खोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट: प्रोविजनल अलॉटमेंट के समय कोई किस्त नहीं ली जाएगी फाइनल अलॉटमेंट पर किस्त तय होगी

Ajit Sinha

टोक्यो पैरालंपिक से तीन मेडल लेकर लौटे शहर के निशानेबाजों का विधायक राजेश नागर ने किया स्वागत

Ajit Sinha

फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में अतिरिक्त 100 नए बेड्स स्थापित,सीएम मनोहर लाल ने किया लोकार्पण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x