Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस व आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के जन्म दिन के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड कालोनी में सैकड़ों पेड़ -पौधे लगाएं गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आज स्वतंत्रता दिवस व आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कालोनी में सैकड़ों पेड़ पौधे लगाएं गए। आज पेड़ -पौधे के प्रति लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया और पेड़ पौधे लगाने वाले लोगों को जगह -जगह सम्मान देने के उद्देश्य से खाने -पीने की ब्यवस्था की हुई थी, तिरंगे के झंडे लगे इस काफिला को देख कर लोग ख़ुशी से बंदे मातरम् बोलते हुए नजर आए ।

आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि उन्होनें काफी पहले तय कर चुके थे कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को 3000 पेड़ -पौधे लगाने की शुरुआत करेंगें और आज उन्होने ने प्रात : 9 बजे ध्वजारोहण किया। आज ही उनका जन्म दिन भी था, ध्वजारोहण करने के बाद लोगों ने उन्हें जन्म दिन बधाई लगे। उनका कहना हैं कि उन्होनें देर न करते हुए पौधारोपण के लिए टीमें तैयार खड़ी थी ,इस टीम में एक जेसीबी मशीन, 6 माली,तीन ऑटो व एक खुली गाडी में पेड़ पौधे भर कर चले तो वहां के निवासी लोग अपने घरों से बाहर निकले और काफिले को रोकवा कर, अपने घरों के आगे पौधे लगाने हेतु मांगने लगे, देखते ही देखते लोग खुद ही अपने हाथों से पौधे लगाने शुरू कर दिए। उनका कहना हैं कि जेसीबी मशीन से लोगों के घरों के सामने गढ्ढे खोद कर ,उसमें पौधों को लगाएं गए, पौधरोपण का कार्य सुबह करीब 10 बजे शुरू की गई जो दोपहर के 2 बजे तक चली,आज पहले दिन 5 -6 पॉकेटों में पौधारोपण किया गया। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि आज तक़रीबन 500 -600 पौधों को लगाया गया। उनका कहना हैं कि लोगों में पौधरोपण को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया ,कई लोगों ने अपने हाथों से स्वंय पौधे लगाने शुरू कर दिए, कई ऐसे भी लोग भी आगे आए जो पौधे लगाने वाले टीमों को सम्मान के नजरिए से खाने पीने का सामानों को लेकर आ गए और पौधे लगाते हुए लोगों को देखकर, लोग काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर उनके साथ योगिंदर तंवर, वी. के. टंडन, जे. एन खेड़ा, वी. के. सहगल, सौरव डे, मनीष, सुभाष सचदेवा, निर्मल राणा, उमेश तलवार, जितेंद्र शर्मा, रामनीक अरोड़ा,एच. एन अरोड़ा ,मास्टर धर्मेंद्र व एस. बी. सिंह के अलावा आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: जरूरतमंदों के लिए समय-समय पर आगे आएं संस्था : राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जुनैद की हत्या सब्जी काटने वाले चाकू से की गई थी यह खुलासा पांचवा मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद किया गया। एसएसपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद फ्लाई ओवर से ओला कंपनी के टैक्सी ड्राईवर दिन दहाड़े 45 लाख रूपए से भरा बैंग लेकर हुआ फरार,केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x