Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक बुजुर्ग महिला को एक अंजान महिला ने चाय नशीला पदार्थ मिला कर पीला कर बेहोश कर दी,लाखों के जेवरात लेकर हुई फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सहायता करने की नियत से एक अज्ञात महिला ने सेक्टर -28 इलाके में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला को धोखे से चाय में नशीला पदार्थ मिला दी जिसे बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई, इस के बाद महिला ने घर की अलमारी से लाखों रूपए के हीरे -जेवरात, सोने -चांदी, जरुरी दस्ताबेज लेकर फरार हो गईं। इस मामले में सेक्टर -31 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 328 व 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी हैं।
देवी रानी मयूर ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा हैं कि उसकी उम्र तक़रीबन 70 साल हैं,वह मकान नंबर -518, सेक्टर -28 में रहती हूँ। उनका कहना हैं कि वह 5 जून को अपने घर में अकेली थी और घर में स्वंय झाड़ू लगा रहीं थी उस वक़्त एक अंजान महिला ने उनसे कहा आप इतना क्यों करती हो,आप कहो तो, मैं आपकी सहायता कर देती हूँ। इस पर उन्होंने उस महिला को सहायता के लिए कह दिया। इसके कुछ मिंटो के बाद वह उनसे कहती हैं कि आप चाय बना लो तब तक मैं आपका काम निपटा देती हूँ। इसके बाद वह चाय बनाने के लिए चली गई किचन में और जब तैयार चाय लेकर वह आई तो दोनों एक साथ चाय पीने के लिए बैठ गईं,इस दौरान शातिर महिला ने धोखे से उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला ने उनके की अलमारी से हीरे,सोने के जेवरात,चेक -बुक, आधार कार्ड,पेन कार्ड, वोटर कार्ड, लॉकर की चाभी, जरुरी कागजात लेकर फरार हो गई। होश आने पर बुजुर्ग महिला देवी रानी मयूर ने पुलिस को इस घटना क्रम की जानकारी दी। सेक्टर -31 थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला देवी रानी मयूर की शिकायत पर भारतीय दंड हिंता की धारा 420 ,328 व 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर,आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

न्यू ईयर को लेकर हरियाणा पुलिस तैयार, नए साल की जश्न्न की आड़ गुंडागर्दी करने वाले पर रहेंगी पुलिस की नजर: विर्क  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने सड़क नंबर 39 व 40 का शिलान्यास किया।

Ajit Sinha

इसरो-अध्यक्ष श्री एस. सोमनाथ ने आईआईएसएफ 2023 के स्टूडेंट्स इनोवेशन फेस्टिवल – स्पेस हैकथॉन इवेंट में युवाओं को किया संबोधित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x