Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर लखानी अरमान ग्रुप के चैयरमेन के. सी. लखानी के निवास, परिवार के बीच पहुंचे, बुकलेट भेंट की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने वीरवार को लखानी अरमान ग्रुप के चैयरमेन के. सी. लखानी के निवास कोठी नंबर -1278 ,सेक्टर -14 पर पहुंचे और लखानी परिवार के बीच करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने उद्योगपति के. सी. लखानी को भाजपा सरकार बीते 4 सालों के उपलब्धियों की एक बुकलेट उन्हें भेंट की।
लखानी ग्रुप के चैयरमेन के. सी. लखानी का कहना हैं कि उनके परिवार के लिए बेहद ख़ुशी का पल था वीरवार को, जब उनके निवास सेक्टर -14 , कोठी नंबर -1278 में दोपहर के करीब 1 :30 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर,केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी,हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के चैयरमेन अजय गौड़ पहुंचे। उनका कहना हैं कि जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने भाजपा सरकार के बीते 4 सालों की उपलब्धियों के बुकलेट उन्हें भेंट की, उस वक़्त उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश लखानी, बेटा गुंजन लखानी,पुत्रवधु मानसी लखानी,पोती अनाइस लखानी, ऐश्वर्या लखानी, बेटी शिल्पा लखानी, बहन कुमुद बोहरा ,जीजा राजीव बोहरा उपस्थित थे। उनका कहना हैं कि लखानी परिवार के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर करीब आधे घंटे तक रहे हैं और उनकेप परिवार के साथ के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर भी बेहद खुश थे।

Related posts

फरीदाबाद की साई धाम मंदिर में बड़ी ही धूमधाम के साथ 25 गरीब लड़के-लड़कियों की सामूहिक शादियां कराई गई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

  कृष्ण पाल गुर्जर ने लोहड़ी उत्सव  की शहर वासियों को दी बधाई, उनके निजी सचिव कौशल बाटला ने ढोल की थाप पर लगाए ठुमके।     

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिक से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से उठाएं लाभ: विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x