Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:शराब पीने की वजह से बेटे की पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी, इसीलिए बेटे की दोस्त की हत्या कर दी -पकड़े गए दो सगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बेटे के दोस्त को जब अपने  बेटे के साथ  शराब पीने से मना किया, और उसने बिल्कुल माना और शराब पीने की वजह से उसकी पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी। जब भी वह नहीं माना तो अपने भाई के संग मिलकर उसकी गला दबाकर सनसनीखेज हत्या कर दी, और उसकी लाश को खेतों में फेंक दिया।इस संबंध में थाना छांयसा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बल्लू (57) व विनोद कुमार (50) निवासी गांव छांयसा जिला फरीदाबाद है।        

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना छांयसा में भगत सिंह निवासी  जल्हाका, पलवल ने अपनी दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राजीव दिनांक 13 जून को काम के लिए जाने की बोल कर घर से निकला था। बाद में पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार चला गया। गत 29 जून को उन्हें खबर मिलती है कि उसके भाई राजीव की लाश छांयसा से हीरापुर रोड नजदीक केजीपी रोड सड़क के पास खेत में मिली है, जिसकी गर्दन पर निशान थे। जिस शिकायत पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उनका कहना है कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए बल्लू (57) व विनोद कुमार (50) निवासी गांव छांयसा जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजीव की आरोपित बल्लू के बेटे के साथ दोस्ती थी। दोनों शराब पीते और आवारा घूमते रहते थे, जिस सम्बन्ध में बल्लू ने मृतक राजीव को काफी बार समझाया था कि उसके बेटे का साथ छोड दे क्योंकि शराब की वजह से उसके बेटे की पत्नी घर छोड़ के चली गई थी फिर भी वह नहीं माना तो उसको मारने की योजना बनाई और 28 जून की रात को बल्लू ने राजीव को अपने खेतों पर ले जाकर शराब पिलाई और जब राजीव को नशा हो गया तो गला दबा के उसकी हत्या कर दी और अपने भाई विनोद के साथ मिलकर लाश को खेत में बने कमरे के साथ छुपा दिया।  आरोपितों  को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

बीती रात बावरिया गैंग का सदस्य व 50 का ईनामी बदमाश रामू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फरीदाबाद का रहने वाला हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :डीजे पर रोक, मृत्यु भोज व दहेज की लिस्ट पढऩे बुराईयों के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण गांव छांयसा में आयोजित की महापंचायत।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक स्टडी सेंटर पर फायरिंग करके 5 करोड रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश-दो अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x