Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : सरूरपुर के एक फोर्जिंग कंपनी में लगी भयंकर आग,धू -धू कर जलती हुई आग की वीडियो खुद देखिए और पुलिस की सुनिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फोर्जिंग  कंपनी में आज सुबह लगी भयंकर आग से अफरा तफरी मच गई। घटना के समय मौके पर 4 से 5 कर्मचारी ही कार्य  कर रहे थे। लेकिन गनीमत रही की पुरे हादसे में कोई जान की हानि नहीं   हुई । आग लगने की सूचना  पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने1 घण्टे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
 धु-धू करके जलते हुए का यह नजारा फरीदाबाद के सरूरपुर औद्योगिक इलाका का हैं और यह एक फोर्जिंग कंपनी का है जहां भयंकर आग लगी हैं। कंपनी मालिक  की मानें तो  आज सुबह फर्निशिंग ऑयल की भट्टी में तेल डालते समय तेल ओवर फ्लो हो गया  के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कुछ समय में यह आग  बढ़ती चली गई। घटना के समय कंपनी में 4 से 5 कर्मचारी ही काम कर रहे थे। उन कर्मचारियों ने घटना की जानकारी अपने मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल कर्मियों को सूचना देकर दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया तथा आग पर बुझाने का कार्य  शुरू किया। कंपनी मालिक नवीन हसन की माने तो फर्निश आयल की भट्टी में तेल डालते समय ओवरफ्लो होने के कारण यह आग लगी। इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है यह आकलन करने के बाद ही पता चल पाएगा। वही पुलिस की माने तो उन्हें सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की सूचना मिली थी जो वे मौके पर आए। उन्होंने देखा कि फोर्जिंग  कंपनी में आग लगी है। उन्होंने तुरंत मौके पर फायर बिग्रेड कि एक गाड़ी को बुलाया तथा आग पर काबू पाया। पुलिस की मानें तो फर्निशिंग ऑयल की भट्टी में तेल डालते समय यह हादसा हुआ। लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है।

 

Related posts

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने गांव डींग में 25 एकड़ जमीनों पर विकसित किए रहे दो कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रॉपर्टी कारोबारी व स्कार्पियों सवार मनोज भाटी को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भून डाला, मौत-देखें वीडियो    

Ajit Sinha

शिक्षा में नवाचार की पहचान बनी रेखा कादियान को मिलेगा नेशनल अवार्ड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x