Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -7 थाना पुलिस ने आज 71 लाख रूपए के फ्रॉड करने के आरोपित मुकेश तयागी को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सेक्टर -7 थाना पुलिस ने नौकरी और कमेटी चलाने वाले एक धोखेबाज को अरेस्ट किया हैं, इस आरोपित ने कुल 71 लाख रूपए की ठगी की हैं। इस आरोपित के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में दो मुकदमे दर्ज हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम मुकेश त्यागी निवासी सेक्टर-4, फरीदाबाद हैं। 

एसएचओ नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित मुकेश त्यागी ने वर्ष- 2017 में सुभाष चंद्र, निवासी सेक्टर-9, फरीदाबाद के साथ मिलकर नौकरी के नाम पर 33,50,000 रुपये ऐठें थे जिसका मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2020 में आरोपित  ने कवल सिक्का निवासी सेक्टर -11 बी, फरीदाबाद से कमेटी के नाम पर 45,00,000 रुपये लिए थे जिसमें से 4,50,000 रुपये दे दिए थे बाकी पैसे मांगने पर शिकायतकर्ता  को जान से मारने की धमकी देता था। उनका कहना हैं कि आरोपित के खिलाफ वर्ष- 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित पर 2020 में कमेटी के नाम पर फ्रॉड करने पर भी मुकदमें दर्ज है। आरोपित के खिलाफ अदालत ने 27 अक्टूबर को पीओ घोषित किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपित  को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपित बहुत ही शातिर के समय का व्यक्ति है लोगों को ठगना उसका पेशा है। आज आरोपित मुकेश त्यागी  अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने जेल भेज दिया। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएफएस तथा10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा के अजबपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेट कीपर पर कातिलाना हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूसरे नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x