Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सारन पुलिस ने एक कैंटेनर से अंग्रेजी शराब की 203 पेटियों को किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार, एसएचओ वेद प्रकाश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सारन थाना पुलिस ने एक कंटेनर से अंग्रेजी शराब की 203 तीन पेटी शराब बरामद कर, एक कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो पकडे गए आरोपी चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस की माने तो बरामद की गई शराब की पेटियों की कीमत बाजार में लाखों में हैं।
एसएचओ वेद प्रकाश का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अंग्रेजी शराब की पेटियों को भर कर रात के वक़्त प्याली चौक के रास्ते उत्तरप्रदेश की तरफ ले जाया जाएगा। उनका कहना हैं कि इस सूचना को उन्होनें गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की और शराब तस्कर को पकड़ने हेतु उनकी टीम ने अपना जाल बिछा दिया।
उनका कहना है कि मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर के कंटेनर पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया जैसे वह प्याली चौक के समीप पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोक लिया और पुलिस ने जब कंटेनर की तलाशी  ली तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 203 पेटियां निकली जिसे कंटेनर में पार्टीशन करके रखे हुए थे ।
उनका कहना हैं कि पूछताछ में कंटेनर चालक ने अपना नाम कासिम निवासी सेक्टर -3 बताया हैं।  उसने यह भी बताया की यह शराब के पेटियों को गुड़गांव से भर फरीदाबाद के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जा रहा था। उनका कहना हैं कि आरोपी चालक कासिम के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहतमुकदमा   दर्ज कर, आरोपी चालक कासिम को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद:नगर निगम कमिश्नर अनीता यादव ने बकायादारों से 200 करोड़ वसूलने के दिए आदेश,ज्यादा वसूलेगा होगा सम्मानित,वरना कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर पेश किया विशेष “फ्रीडम प्लान” – मात्र 1 रुपये में 4G सेवा का अनुभव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज सेक्टर -91 के निकट दुर्गा बिल्डर में की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई -धवस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x