
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:संगठनात्मक विषयों को लेकर फरीदाबाद में भाजपा की बैठक हुई। सोमवार को तिगांव विधान सभा के कार्यकर्ताओं की हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की गई। इससे पहले बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, मंत्री राजेश नागर, नगर निगम महापौर प्रवीण बतरा जोशी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान ही भाजपा की मूल पहचान है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में देश को केवल बदहाली दी है और गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को मंत्री राजेश नागर और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भी संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और बूथ स्तर की मजबूती को ही सफलता का मूल मंत्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच काम करते हैं और संगठन को भी और अधिक मजबूत बनाते हैं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा की विचारधारा में ’व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा राष्ट्र’ का भाव है, जिसके लिए हमारे कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए नायब सैनी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। नायब सैनी सरकार हर वर्ग व क्षेत्र की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी वर्ग के लोग नायब सैनी सरकार की नीतियों से खुश हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जो संकल्प लिए थे उन संकल्पों को तेजी से भाजपा सरकार पूरा कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में नायब सैनी सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लड़कियों को नजदीक शिक्षा मिले इसके लिए हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज खोले जा रहे हैं।मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ही सही मायने में किसान हितैषी सरकार है। आज हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है और फसलों का भुगतान भी 48 घंटे में किसानों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 11 वर्षों में देश व प्रदेश के विकास को नई गति दी है।

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों का पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन, आयुष्मान व चिरायु के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा भाजपा सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब लोगों के जीवन स्तर को सुधारा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंच रहा है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में देश को सिर्फ बदहाली मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में जो कार्य करती है उसका विरोध करना कांग्रेस की फितरत बन गई है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता के दावों की पोल खुल गई। कांग्रेस अंदर से टूट चुकी है और अब बिखराव की ओर बढ़ रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

