Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में कृष्ण जन्महोत्सव के साथ शहीदों को किया याद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने वाली सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन संस्था द्वारा 71वां  स्वन्त्रन्ता  दिवस व कृष्ण जन्माअष्टमी  का पावन त्यौहार बड़ी धूम-धम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर सुमन  बाला मुख्य अतिथि के रूप मौजूद थी। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमेन एस. एन. दुग्गल व प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने महापौर का फुल बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने श्रीकृ ष्ण जी को झूला झूलाया और अपने वक्तव्य में कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में जिन शहीदों ने अपनी कुबार्नी दी हेै उन्हें मै दिल से सलाम करती हू़ं और उनकी बदौलत आज हम खुली हवा में निडरता से सांस ले रहे हैं यह हमारे शहीदों की ही बदौलत है। इस मौके पर संस्था की छात्रों ने देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगो, कर चले हम फिदां  जां वतन साथियों जैसे गीत गाकर शहीदों को नमन किया और उन्हें भाव भीनी श्रृद्धांजली दी। साथ ही कृष्ण जन्माअष्टी के उपलक्ष पर राधा कृष्ण की झांकिया, व नृत्य प्रस्तुत कर उक्त त्यौहार को मनाया। संस्थान की छात्राओं ने देश पर शहीद हुए सैनिकों के जीवन पर प्रकाश डाला और कि न हालातों में देश को आजादी दिलवाई उसका बखान किया। संस्था की प्रिंसिपल श्रीमती कमलेश शाह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश पर कुर्बान हुए शहीदों को भुलाया नही जा सकता और श्रीकृष्ण जन्माअष्टमी का त्यौहार भारत वर्ष के लिए प्रेरणा दायक है कि श्री कृष्ण ने प्रेम का संदेश लोगो को दिया जिसके आधार पर आज भारत वर्ष चल रहा है।  इस दैारान  मंच का संचालन रितु पुरी ने बड़ी बाखूबी के साथ किया।

Related posts

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सीपी विकास अरोड़ा ने आज गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी थाना प्रबंधकों को दिए सकती बरतने के आदेश।

Ajit Sinha

एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापेमारी कर नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x