Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएम मनोहर के निकम्बे अधिकारियों की वजह से प्रॉपर्टी कारोबारी परेशान, समस्याओं को जल्द करो समाधान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन में प्लॉट धारकों एवं एस्टेट कारोबारी पिछले 20 दिनों से आ रही अनगिनत समस्याओं से बेहद परेशान हैं,अधिकारियों की मनमानी की वजह से उनका धंधा -पानी खत्म हो रही हैं,

प्रॉपर्टी कारोबारियों पर से लगातार ग्राहकों का भरोसा कुछ लापरवाह अधिकारियों की वजह खत्म होती जा रही हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला फ़िलहाल एक भी भरोसे का अधिकारी नजर नहीं रहा हैं।

आज लापरवाह अधिकारियों से परेशान होकर फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता के नेतृत्व दर्जनों प्रॉपर्टी कारोबारी जिला उपायुक्त बिक्रम सिंह व एचएसवीपी प्रशासक श्रीमती गरिमा मित्तल से मुलाक़ात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा, में कहां गया हैं कि उनकी मांग को अगले 72 घंटों के अंदर समाधान किया जाए,अन्यथा उन्हें मजबूरन जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर तम्बू लगा कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा ।

इस दौरान फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता के साथ वरिष्ठ उप -प्रधान मुकेश चौधरी, महासचिव गुरमीत सिंह देओल , उप -प्रधान राज कुमार जिंदल, महेश शर्मा, अशोक कुमार , रवि राज बैंसला व राजेश चहल , लख्मी चंद के अलावा दर्जनों प्रॉपर्टी कारोबारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सुमित गौड़ के साथ कांग्रेस भवन में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Ajit Sinha

15 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी भाजपा असली मुद्दों से ध्यान हटाने हेतु अब राष्ट्रवाद की बात करने लगे हैं, अभय चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर -7 थाना पुलिस ने आज 71 लाख रूपए के फ्रॉड करने के आरोपित मुकेश तयागी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x