Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन मुख़्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कर्मचारियों ने केरल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता में सहयोग के लिए अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।
कुलपति की अपील पर, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने आज कुलपति से भेंट की तथा विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों की ओर से एक दिन का वेतन राहत कोष में देने की पेशकश की। कुलपति ने केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए चिंता व्यक्त करने तथा राहत कार्य में योगदान के लिए आगे आने के लिए कर्मचारी संघों की सराहना की।इससे पूर्व, कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सभी कर्मचारियों से केरल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए आगे आने की अपील की थी। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन जोकि लगभग 6 लाख रूपये की राशि है, केरल बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

Related posts

हरियाणा को बनाएगें क्राइम फ्री स्टेट, एसटीएफ को और मजबूत बनाया जाएगा-गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोदी गरीबों व पिछड़ों के मसीहा: डा.के. लक्ष्मण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x