Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

किसानों द्वारा संभावित दिल्ली कूच के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क, हंगामा किया तो जाओगे जेल -सीपी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वीरवार को किसानों द्वारा संभावित दिल्ली पहुंच को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। दिल्ली कूच के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से उचित प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि कुछ उपद्रवी इस दौरान मौके का फायदा उठाकर माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे।  पुलिसकर्मी इस तरह के व्यक्तियों से निपटने के लिए  तैयार। फरीदाबाद पुलिस की तरफ से दिल्ली बॉर्डर एरिया के क्षेत्रों में चयनित स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जाएगी और वाहनों को चेक किया जाएगा।

सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिल्ली जाने वाले मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग की जाए तथा नकारात्मक छवि वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखा जाए। सिंह ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसलिए कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने का दुस्साहस न करे। यदि कोई व्यक्ति स्थिति को बिगड़ने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

धन संपत्ति से ज्यादा पावरफुल है ज्ञान और शिक्षा – बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

चंडीगढ़:यमुनानगर, फरीदाबाद और नारनौल की 10 खानों की नीलामी 15 दिसंबर तक किया जाएगा-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद में अब रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x