Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाने की पुलिस ने गाड़ी में शराब पीने से रोकने पर पुलिस कर्मी से झगड़ा करने के मामले दो प्रोफ़ेसर को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गाड़ी में बैठकर शराब पीने से थाना सूरजकुंड की पुलिस की टीम ने मना किया, तो उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने के एक मामले में पुलिस टीम ने आज रविवार को मानव रचना यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के दो प्रोफ़ेसर को गिरफ्तार किया है। यह लड़ाई -झगड़ा गत 3 अक्टूबर -2025 को हुआ था। इस संबंध में एक मुकदमा सूरजकुंड थाने में दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपित प्रोफ़ेसर का नाम कुणाल व माधो शर्मा हैं। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 अक्टूबर की रात को पुलिस चौकी सेक्टर- 46 की  टीम गस्त पर थी।

इसी दौरान सेक्टर- 45 में खेडा देवता के पास एक गाड़ी खड़ी हुई थी। उसको चेक किया गया तो 2 व्यक्ति कुणाल व माधो शर्मा गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। जिनको वहां शराब पीने से मना किया तो उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया, जिस पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर -46 की टीम ने कुनाल (38) व माधो शर्मा (29) निवासी सेक्टर-45 को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित गत 3 अक्टूबर को सेक्टर- 45 में खेडा देवता के पास शराब पी रहे थे। जिनको पुलिस कर्मचारियों द्वारा वहां शराब पीने से मना किया तो आरोपित  कुणाल व माधो शर्मा ने पुलिस कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया। दोनों आरोपित  मानव रचना यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट के प्रोफेसर है। गाड़ी को पुलिस कब्जा में लिया गया है तथा आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर महंगे विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर ठगी,फॉरेन नेशनल के फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 4 नाइजीरियन अरेस्ट

Ajit Sinha

शिक्षा में नवाचार की पहचान बनी रेखा कादियान को मिलेगा नेशनल अवार्ड

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच दो साल की बच्ची की पीट-पीट हत्या, दुष्कर्म करने के आरोपी सौतेला पिता को किया गिरफ्तार, देखिए -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x